0 झांकियां रहीं शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण
01orai0501orai06
कोंच-उरई। गिर्राजजी की शोभायात्रा के साथ कोंच वासियों का नया साल शुरू हुआ। हर साल की तरह इस साल भी भगवान गिर्राजजी की शोभायात्रा श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली गई। लगभग आधा दर्जन डीजे और कई बैण्ड, ढोल ताशों के साथ शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया, यात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का 01orai07प्रमुख केन्द्र रहीं। नगर पालिका के समीप पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया सहित तमाम सभासदों ने भी भगवान गिर्राजजी का स्वागत करते हुये पूजन किया। अंत में बल्दाऊ धर्मशाला में हवनादि के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। वहां भगवान गिर्राजजी को छप्पन भोग भी लगाया गया। यात्रामार्ग में जगह-जगह भण्डारों के भी आयोजन किये गये थे।
बीते कई बर्षों की भांति इस साल भी नये साल के पहले दिन परम्परानुसार आज श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान गिर्राजजी की भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन उत्साह के साथ किया गया जिसमें नगर के हजारों लोगों ने सहभागिता की, महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या शोभायात्रा की शोभा बढा रही थी। स्थानीय बल्दाऊ धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारम्भ ठीक ग्यारह बजे हुआ, सबसे आगे भगवान विष्णु, तदोपरांत मां सरस्वती, भगवान बल्दाऊजी, राधाकृष्ण, ब्राह्मण सुदामा, हनुमान आदि की तमाम झांकियां काफी दर्शनीय रहीं, इन झांकियों की तैयारी श्री बाल रामलीला समिति के सहयोग से की गई थी। सबसे आखिर में भगवान गिर्राजजी की झांकी शोभायमान थी, सेवादार भगवान के विशाल चित्र पर चंवर डुला रहे थे, द्वार-द्वार उनकी आरती उतारी गई और तिलक हुये। महिलायें भजन कीर्तन करते हुये चल रहीं थीं। शोभायात्रा में आधा दर्जन डीजे की धुनों पर युवा और किशोरियां मस्ती में नाचते हुये चल रहे थे। बैण्ड और ढोल ताशों ने शोभायात्रा को और भी रोचक और दर्शनीय बना दिया था। जहां से यात्रा निकलती छतों से भगवान पर पुष्प वर्षा होती जा रही थी। बल्दाऊ धर्मशाला से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड, चैकी तिराहा, चंदकुआ चैराहा, नई स्टेट बैंक, पुरानी स्टेट बैंक, बंध, भुंजरया चैराहा होकर जगतनारायण वकील के दरबाजे से होकर लवली चैराहा पहुंची जहां से सर्राफा बाजार, रामगंज बाजार होकर पुनः बल्दाऊ धर्मशाला पहुंची जहां हवनादि के विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया, यहां गिर्राजजी को छप्पन भोग भी लगाया गया। इससे पूर्व नगर पालिका कार्यालय के समीप पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ईओ नपा पूरनलाल वर्मा, क्रय विक्रय के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, राघवजी गुर्जर, जेई सतीश कमल, जेई रामवीर सिंह, अनंते सर्राफ आदि ने भगवान गिर्राजजी का स्वागत करते हुये उनका पूजन आरती की। शोभायात्रा के आयोजन में पं. गोविंदशरण मिश्रा, कल्लू कनकने, सौरभ मिश्रा, श्यामजी ठाकुर, कमलेश गिरवासिया, खेमचंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुरेन्द्र दतिया वाले, ओमप्रकाश, राकेश मित्तल, विनोद लोहई वाले, अशोक बादशाह, विनोद चैधरी, वीरेन्द्र अग्रवाल मिठया, जगदीश अग्रवाल, बबलू सर्राफ, गिरिजा शंकर अग्रवाल, रोमी अग्रवाल, मनोज राठौर दिलीप अग्रवाल, पुरूषोत्तम राठौर, संजय अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, रामसहाय सेठ, सुरेश कनकने, मंजू नगाइच, सुरेश खिल्ली वाले, पीयूष कनकने, रामलला बसोब वाले, शीलू मिठया, रामजी ठाकुर, राममोहन राठौर, पवन चैधरी, धर्मेन्द्र राठौर, मुन्ना कनकने, रामबिहारी अग्रवाल धनौरा वाले, दीपू अग्रवाल, अनिल बादशाह, आकाश अग्रवाल, अमन छोटू, सागर राठौर, हिमांशु राठौर, रामबाबू राठौर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
जगह जगह हुये भंडारों में लोगों ने छका प्रसाद
शोभायात्रा मार्ग में आस्थावान लोगों ने जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया था। कमला नेहरू स्कूल के सामने दिलीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बालभोग वितरित हुआ, आगे सेठ विन्द्रावन स्कूल के पास, मानिक चैक, सर्राफा बाजार में, लवली चैराहे पर, रामगंज बाजार में भी प्रसाद वितरण और भण्डारों की व्यवस्थायें की गई थीं। इन मौकों पर सुमित रिछारिया, गौरव बजाज, रामजी भदौरिया, विकास पंसारी, आकाश छावला, पीयूष कनकने, सुनील अग्रवाल, सभासद मनोज इकडया, पवन पाटकार, महेश अग्रवाल, शंकर डेयरी बाले, शीलू मिठया, अमित मोंठबाले, डॉ. बलराम, रामू गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, डब्बू गुप्ता, नीतू अग्रवाल, मुकेश, श्याम गुप्ता, दीपू सोनी, राजू खेमरिया, आलोक, रिंकू, कंजे, बॉबी, आनंद, सौरभ, अशोक सोनी आदि सहयोग कर रहे थे।

Leave a comment