0 झांसी जन महोत्सव में सम्मानित हुये रामलीला कलाकार
0 कोंच रामलीला को मिली एक लाख ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि
01orai08कोंच-उरई। कल का दिन कोंच वासियों के लिये यादगार दिन बन गया, झांसी जन महोत्सव में रामलीला का मंचन करने गई कोंच की साढे सोलह दशक पुरानी रामलीला के कलाकारों ने अपनी जोरदार प्रस्तुति देकर न सिर्फ अपने देश विख्यात होने का मान रखा बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने की आशा के साथ मुक्ताकाशी मंच के माध्यम से एक लाख ग्यारह हजार रूपये बतौर प्रोत्साहन राशि रामलीला संचालित करने बाली मातृ संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा को प्रदान भी किये गये। मंच के माध्यम से आयोजन समिति तथा अतिथिगणों ने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया।
कोंच की रामलीला को झांसी जन महोत्सव में एक लीला मंचित करने का जो मौका दिया गया था उसे यहां के रंगकर्मियों ने बखूबी निभाया। बीती रात झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर रामलीला के कलाकारों ने धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का बेहतरीन मंचन कर ऑडिअंस को तालियां पीटने पर मजबूत कर दिया। सभी पात्रों ने अपने किरदारों में डूब कर अभिनय कर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। मंच के माध्यम से रामलीला के डायरेक्टर नरोत्तमदास स्वर्णकार ने कोंच की रामलीला को लेकर प्रस्तावना में यहां की मर्यादाओं आदि का उल्लेख करते हुये बताया कि रामलीला में काम करने वाले सभी पात्र बिना किसी पारिश्रमिक के अपनी सेवायें प्रदान करते हैं तथा एक सौ पेंसठ वर्ष पुरानी इस रामलीला को लगातार नये आयाम देते हुये आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। आयोजक मंडल में से अमित श्रीवास्तव और धीरेन्द्र साहू ने रामलीला संचालित करने बाली मातृसंस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा को एक लाख ग्यारह हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुये कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि निस्वार्थ भाव से कोंच के लोग अपनी एक ऐसी विरासत को आगे ले जाने में जुटे हैं जिसे छठवीं पीढी पूर्व के बुजुर्गों ने स्थापित किया था, राशि का चेक उन्होंने रामलीला समिति के राहुल तिवारी को सौंपा। यह बताना समीचीन होगा कि आठ वर्ष पहले अयोध्या शोध संस्थान ने कोंच की रामलीला को आद्यंत रिकॉर्ड करके एक सर्वे के आधार पर कोंच की रामलीला को देश की सर्वश्रेष्ठ मैदानी रामलीला घोषित किया था और एक लाख रूपया बतौर प्रोत्साहन राशि इसे प्रदान की थी। रामलीला विशेषज्ञ रमेश तिवारी, निर्देशक नरोत्तमदास स्वर्णकार, सह निर्देशक पुरूषोत्तमदास रिछारिया, धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, मंत्री सतीश राठौर की अगुवाई में रामलीला कलाकारों की टीम में कमल राजौरिया, विनोद दुवे दरोगाजी, अतुल शर्मा, अवधविहारी स्वर्णकार, चंद्र दीक्षित, सोम शुक्ला, प्रियम शुक्ला, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक रिछारिया, संजय सोनी, राजेन्द्र वेदी, अनिल पटैरया, सूर्यदीप सोनी, पवन परिहार, ऋषि झा, सुमित झा, राहुल राठौर, नवनीत गुप्ता, संतोष तिवारी, चैधरी मुन्नालाल अग्रवाल, चंद्रशेखर नगाइच, चंद्रशेखर तिवारी, धु्रव सोनी, आदि ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मंत्री धु्रवप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, हरीश तिवारी, शैलेष सोनी आदि ने सभी को इस सफलतम आयोजन के लिये बधाई दी है।

Leave a comment