01orai09कोंच-उरई। नगर पालिका कोंच में कार्यरत रहते अधिशाषी अधिकारी पूरनलाल वर्मा को शासकीय सेवा से आज निवृत्ति मिलने पर पालिका परिवार ने भावसिक्त विदाई दी। पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया सहित सभासदों और कर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण कर जहां विदाई दी वहीं उन्हें उपहार भी भेंट किये। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने उन्हें शब्दप्रसूनों के माध्यम से विदाई देते हुये कहा कि उनका कोंच में भले ही अल्प कार्यकाल रहा हो लेकिन उन्होंने विकास कार्यों में अविस्मरणीय योगदान दिया है जिसके लिये वे सदैव ही सभी के दिलों में बसे रहेंगे।
पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में विधि सलाहकार ओमशंकर अग्रवाल ने भी उनके कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। ब्रह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, सभासदों बादामसिंह कुशवाहा, असित कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, मनोज इकडया, संजय सोनी, नरेन्द्र मयंक, श्यामदास याज्ञिक, प्रकाश बाल्मीकि, हुस्ना बानो, शकीला बेगम, विजय अवस्थी, घनश्याम बाल्मीकि, जीवनलाल बाल्मीकि, चंद्रप्रकाश गुप्ता, फहीम अहमद, सीमा बेगम, जेई सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, मेसर जहां, मयंक गुप्ता, रामदास गुप्ता आदि ने माल्यार्पण कर उपहार भी भेंट किये। संचालन सभासद राघवेन्द्र तिवारी ने किया। ईओ पूरनलाल वर्मा ने भावुक होते हुआ कहा कि यहां उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला उसे वह कभी भी भुला नहीं सकेंगे।

Leave a comment