0 जिलाध्यक्ष सहित अन्य बसपाईयों ने की नारेबाजी
उरई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज करने की घोषणा होते ही जिलाध्यक्ष सहित अन्य बसपाइयों ने धांधली करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश से नामांकन पत्र में जमानत राशि जमा करने की चालान चिट लगाये जाने का हवाला दिया। साथ ही यह आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश है जिसे नामांकन पत्र से गायब कर दिया गया।
आज जैसे ही सपा प्रत्याशी फरहा नाज ने जिला प्रभारी गरौठा के विधायक दीपनारयण यादव और अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश के समक्ष नामांकन जमा किया। उसी दौरान बसपा प्रत्याशी के रूप में रूपम गौतम पार्टी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि एवं मंडल काॅर्डिनेटर मानसिंह पाल तथा अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंची और जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्र जमा होने के बाद वो जैसे ही कक्ष से बाहर निकली उसी दौरान फरहा नाज व रूपम गौतम द्वारा जमा किये गये नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें रूपम गौतम के नामांकन पत्र में जमानत राशि की चालान चिट जमा न होने का हवाला देकर उसे निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। घोषणा होते ही बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि व मंडल काॅर्डिनेटर मानसिंह पाल अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए कक्ष से बाहर निकल आये। उनका कहना था कि उन्होंने स्वयं जमानत राशि की चालान चिट नामांकन पत्र के साथ संलग्न की थी। जिसे एक सोची समझी साजिश के साथ निकाल दिया गया।






Leave a comment