0 आधा सैंकड़ा मजदूरों ने ज्ञापन के माध्यम् से अपनी आवाज की बुलंद
उरई। सरकार द्वारा हर वर्ग के मजदूरों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में श्रम अधिकारी द्वारा अपनी उदासीन एवं हठ धर्मिता का परिचय देना मजदूरों के साथ धोखा है जिसे हम कभी भी बर्दास्त नही करेगें। उक्त आरोप लगाते हुए भारतीय रिपब्लिक पार्टी जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज अहिरवार के नेतृत्व में आधा सैंकड़ा मजदूरों ने कलैक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी रामगणेश को ज्ञापन सौंपा।
मनोज कुमार अहिरवार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रदेश सरकार मजदूरों की दशा और दिशा को सुधारने के लिए कई योजनायें चला रही हैै। लेकिन जनपद के श्रम अधिकारी इस का ध्यान इस ओर कतई नही है। जिसकी वजह से योजनाओं का लाभ मजदूरों को नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उददेश्य है कि जो मजदूर पंजीकृत हैं उन्हें हर योजना का लाभ दिया जाये। लेकिन जब श्रम अधिकारी ही मजदूरों का पंजीयन नही कर रहे हैं जिसकी वजह से मजदूरों को किसी भी योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। उनका आरोप था कि श्रम अधिकारी केवल कागजी घोड़े दौड़ाकर योजनाओं की इतिश्री करने में लगें हुए हैं और योजनाओं का लाभ पाने के लिए मजदूर पंजीयन कराने के लिए केवल विभाग के चक्कर लगा-लगाकर थक गये हैं। लाखन सिंह ने कहा कि इस संबध में श्रम अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार ज्ञापन के माध्यम् से ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन अब तक कोई भी सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि अगर मजदूरों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नही किया गया तो हम लोग धरना-प्रदर्शन के बाद अनशन पर बैठने को मजबूर हो जायेगें। धरना प्रदर्शन के दौरान रामप्यारी, अंजू देवी, ममता देवी, शिवकुमार बादल, मनोज कुमार, संतराम रूरा, गोविंद दास माड़री, नीरज, विश्राम सिंह, रजनी, सुरेंद्र, केदार, गीता सहित आधा सैंकड़ा से अधिक मजदूर उपस्थित रहे।






Leave a comment