03orai01उरई। कांग्रेस ने दलितों के बीच अपनी पुरानी पैठ बहाल करने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत निकाल जा रही भीम ज्योति यात्रा का आज यहां पहुंचने पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी और दोनों ही इकाइयों के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कालपी के यमुना पुल से ही इसकी शुरूआत हो गई।
यमुना पुल पर कालपी नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने यात्रा की अगवानी की। इसमें शामिल नेताओं ने बताया कि वे लोग पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बाबा साहब के जन्म स्थान महू से यह यात्रा निकाल रहे हैं। कालपी से उरई तक रास्ते भर बाबा साहब के संदेशों की उदघोषणा करते हुए यात्रा जिला मुख्यालय तक पहुंची जहां सबसे पहले अंबेडकर चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात शांति नगर उमरारखेरा में जनसभा हुई। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै. श्यामसुंदर ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने मजबूत भारत के निर्माण के लिए जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए संघर्ष किया। साथ ही ऐसी नीतियों की नीव डाली जिससे कमचोर वर्ग के लोग मजबूत हो सकें।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चैधरी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर विद्वान, समाज सुधारक और ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत में सामाजिक लोकतंत्र कायम करने के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों और संघर्षों के कारण ही आज इस देश में दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण लोकतंत्र संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व शहर अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी ने कहा कि बाबा साहब ने हर नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों की व्यवस्था कर लोकतंत्र को सार्थक रूप दिया। उनके द्वारा सरकारी नौकरियों में लागू कराये गये आरक्षण की वजह से करोड़ों दलित और पिछड़े समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी और प्रदेश सह संयोजक कमल किशोर ने भी बाबा साहब के योगदान की व्यापक रूप से चर्चा की। संचालन प्रदेश संयोजक संतराम नीलांचल ने किया। सभा के पश्चात यात्रा में शामिल नेता पूर्व सांसद स्व. चै. लोटनराम व पूर्व सांसद स्व. चै. लच्छीराम की समाधि पर माल्यार्पण करने पहुंचे। सभा में मुख्यरूप से चंद्रशेखर वर्मा, नरेंद्र प्रजापति, महेश्वर दोहरे, अय्यूब अंसारी, सुरेश शाण्डिल्य, सुरेश दीक्षित, रामेश्वर दयाल दीक्षित, लाल सिंह चैहान, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, शीला गिरि, मुन्नी बेगम, कुंवर सिंह रजक, राजीव नारायन मिश्रा, के.के. गहोई, आर.डी. पाल, सीताराम वर्मा, राजेंद्र तिवारी इकहरा, लक्ष्मी नारायन चतुर्वेदी, अशोक सक्सेना, अमर सिंह चैधरी, राजेश मिश्रा, राजेश मिश्रा पिरोना, कन्हैया लाल वर्मा, पवन पटेल, अभिषेक पाठक, शमीम खांन, हरिशंकर गिरि, मातादीन अहिरवार, सीताराम बेलदार, गजराज, चै. नरेंद्र चतुर्वेदी, प्रभुदयाल गौतम, मजहर खान, अनिल यादव, देवेंद्र वर्मा, कमलेश पाल, राजू प्रजापति, गया प्रसाद राजपूत, अखिलेश चैधरी, संतोष पटैरिया, अंजनी पाठक, हरनारायण वर्मा, चांद मंसूरी, बब्लू ऐर, ए.के. मिश्रा, आदि एक सैकड़ा लोग जनसभा में उपस्थित रहे।

Leave a comment