cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n31.jpgउरई। गोहन ईंटों मार्ग पर बाइक सवार युवक को दो लोगों ने रोक लिया और रंगदारी के रूप में रुपये की मांग करने लगे जब युवक ने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने बाइक सवार की गाली-गलौज कर दी। जिस पर युवक ने दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दे दी।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जसुआपुर निवासी अवनीश पुत्र मुन्ना तिवारी जो कि बीती शाम चार बजे बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी कुठौंद थाना के ग्राम जमलापुर निवासी कौशल किशोर व हेमू ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। अवनीश का आरोप है कि चारों लोगों ने मिलकर उसके साथ बदसलूकी की और पांच सौ रुपये की मांग की। अवनीश ने जब रुपये देने से मना किया तो चारों गाली-गलौज देते हुए भाग निकले। इसकी शिकायत अवनीश ने गोहन पुलिस से की जिस पर पुलिस ने धारा 384 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a comment