0 पुलिस ने चाचा की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज
cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n31.jpgउरई। युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फसा लिया और शादी करने के सुनहरे सपने दिखाने शुरू कर दिये। इसी दौरान युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी खोजबीन के उपरांत जब युवती का कोई पता नही लग सका तो पुलिस ने चाचा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ नामदर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया।
अफसर अली ने कैलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी उम्र 19 वर्ष जिसे रिश्तेदारी में पड़ने वाले युवक शहनवाज खां पुत्र माकूब खां निवासी कसाई मंडी कोतवाली कोंच ने अपने प्रेमजाल में फसा लिया और उसे शादी करने के सुनहरे सपने दिखाये इसी दौरान 27 दिसंबर की रात्रि में शहनवाज खां ने अपने भाई सलमान के साथ मिलकर भतीजी को ले जाने की योजना बनाई और उसके घर आकर उसकी भतीजी को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

Leave a comment