उरई। पड़ोसी प्रांत की खुलेआम घर से शराब बेंच रही महिला की सूचना जब आबकारी विभाग को हुई तो मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने महिला को शराब बेचते हुए महिला को दबोच लिया और क्षेत्रीय पुलिस को सूचना देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करवाकर पूरे शराब के क्वार्टर जब्त कर लिये।
कस्बा व थाना नदीगांव में काफी समय से सीमा से सटे मध्यप्रदेश प्रांत की शराब बेचने की सूचनाएं आबकारी विभाग को मिल रहीं थी और विभाग ने कई बार ताबड़तोड़ छापेमारी भी की और शराब बेचने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाइयां करवाई। इसी क्रम में कस्बा नदीगांव निवासी सुनील परसारिया की पत्नी रजनी के खिलाफ भी मध्यप्रदेश की निर्मित देशी शराब बेचने की शिकायतें विभाग को बराबर मिल रहीं थी। तभी सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक जयनरायण सिंह क्षेत्र 2 जालौन कस्बा में पहुंचे और रजनी को घर से शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसी दौरान आबकारी निरीक्षक ने अपने हमराहियों के साथ घर की तलाशी ली तभी उन्हें 110 क्वार्टर मध्यप्रदेश निर्मित शराब मिली। उन्होंने सूचना देकर नदीगांव पुलिस को बुलवाकर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।







Leave a comment