चुर्खी (जालौन)। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत चुर्खी थाना पुलिस और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा शासन की महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

रैली में शामिल छात्राओं ने जागरूकता संदेशों के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान थाना पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। उन्हें महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply