cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n31.jpgउरई। हारजीत की बाजी लगा रहे पांच लोेगों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। जिनके पास से ताश के पत्ते व जामा तलाशी के दौरान नगदी मिलने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कुठौंद थाना में तैनात एसआई सोबरन सिंह यादव जो कि अपने हमराही के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बा से आधा किलोमीटर दूर खेत में हारजीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही सोबरन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने ताश के पत्ते व नगदी सहित शाहिद खां सहित पांच लोगों को पकड़ लिया।

Leave a comment