उरई। जिला बार संघ के आम चुनाव के कार्य संचालन के लिए बार काॅउसिल ने जो नई समिति गठित की है उसमें देवेंद्र कुमार वेद को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा राजाराम ज्ञानी, कमर अहमद, रामेश्वर दयाल दुबे, राधेश्याम विश्वकर्मा और राजेश चतुर्वेदी शामिल किये गये हैं। चेयरमैन बार काॅउसिल के 27 जनवरी के निर्देश के अनुपालन में वरिष्ठ समिति को उसी सूची से चुनाव कराना है जो वर्तमार कार्यकारिणी के अध्यक्ष और मंत्री द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे के मध्य कलैक्ट्रेट बार भवन में संपन्न कराया जायेगा। मतदान का समय समाप्त होने के एक घंटे के बाद से मतगणना का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा और मतगणना पूर्ण होते ही उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ समिति के अनुमोदन पर कर दी जायेगी जिसमें गोविंद नारायण माहेश्वरी अध्यक्ष, लाजपतराय सक्सेना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र नारायण अग्निहोत्री और परमात्माशरण चतुर्वेदी शामिल हैं।







Leave a comment