उरई। जाने माने शिक्षाविद् और निरमा विश्वविद्यालय अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर दीपक श्रीवास्तव ने अपने साथ उपलब्धि का एक और बड़ा आयाम जोड़ लिया है। उन्हें भारतीय प्रबंध संस्थान रांची के शासी निकाय (गवर्नेंस बाॅडी) में मनोनीत कर लिया गया है।
इसके पहले उन्हें सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के निदेशक मंडल में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जा चुका है। 37 वर्षीय डाॅ. दीपक श्रीवास्तव जालौन जिले में गोहन के पास गढ़िया गांव के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा जालौन कस्बे में हुई। इसके बावजूद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊचे मुकाम को छूकर बंुदेलखंड के नौजवानों के लिए मजबूत प्रेरणा का काम किया है।
ध्यान रहे कि विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली संस्था राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद में भी उन्हें विशेषज्ञ के रूप में मनोनीत किया जा चुका है। वे दुनिया के कई देशों में विजटिंग प्रोफेसर के रूप में विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में छात्रों को पढ़ाने के लिए बुलाये जा चुके हैं साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ में भी उन्हें व्याख्यान देने का अवसर मिल चुका है।







Leave a comment