0 गांव गांव युवा संगठन खड़े करने की योजना है विकास बाबा की
कोंच-उरई। लोगों की मदद के लिये लगातार आगे आ रहे एक नाम विकास बाबा की सोच है कि हर क्षेत्र में युवा वर्ग आगे आये तभी बदलाव लाया जा सकता है। आज यहां नहर निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात करते हुये युवा समाजसेवी विकास बाबा ने कहा कि वह चाहते तो अपनी राजनैतिक पारी शुरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने समाजसेवा का रास्ता चुना क्योंकि उन्होंने लोगों को अभावों से जूझते हुये देखा है और उनकी मुश्किलें दूर करने को ही उन्होंने अपना ध्येय बनाना ज्यादा उचित समझा।
बाबा ने कहा कि युवा शक्ति का जागरूक होना जरूरी है, जब तक युवाओं को जगाया नहीं जायेगा तब तक सिस्टम से लड़ पाना असंभव है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है और आम जनता समस्याओं से त्रस्त है। अगर जनता को समस्याओं से छुटकारा न मिला तो समस्यायें बढती जायेंगी इसी लिये उन्होंने जनता के बीच जाना मुनासिब समझा है। उन्होंने बताया कि हालांकि यह बात सौ फीसदी सच है कि बिना राजनीति के लोगों और क्षेत्र के विकास की बात करना बेमानी होगी लेकिन यह भी उतना ही सच है कि अगर युवा एकजुट होकर किसी समस्या के समाधान के लिये अड़ जायें तो ऐसी कोई ताकत नहीं जो समस्या का निदान करने में कोताही बरते। उन्होंने कहा कि उन्होंने जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी हरसंभव मदद करने का जो बीड़ा उठाया है उसमें आशातीत सफलता मिल रही है। वह गांव गांव युवा संगठन खड़े करने की योजना पर आगे बढ रहे हैं ताकि एक दिन ऐसा भी आये कि गांव की समस्या के लिये ग्रामीणों को विकास बाबा को न बुलाना पड़े बल्कि गांव के लोग ही उसके समाधान के लिये आगे आकर अपनी ताकत दिखाने में सक्षम हो सकें।





Leave a Reply