Milky_way_broken_European (1)उरई। बहुजन समाज पार्टी ने उरई विधान सभा क्षेत्र की कमान जानेमाने छात्र और युवा नेता मनीष आनंद को सौप दी है। उन्हें पार्टी की विधानसभा क्षेत्र इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी के इस फैसले से युवाओं में नये जोश का संचार हुआ है।
डाॅ. अंबेडकर स्टूडेंट फैडरेशन का नेतृत्व करते हुए विचारधारा से युवाओं को लैस करने और उनमें जुझारू तेवर तराशने में मनीष आनंद ने जो योगदान दिया उससे कुछ ही दिनों में वे राजनीति में जाना-माना चेहरा बनकर छा गये थे। बसपा नेतृत्व ने कद्रदानी दिखाते हुए इसी कारण उन पर निगाह जमाई और एक झटके में उन्हें विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की अहम जिम्मेदारी सौंप दी। इसका असर आज से ही जाहिर होने लगा है। युवाओं और छात्रों ने जिनमें से तमाम सारे पहले से पार्टी से नही जुड़े हैं उन्होंने मनीष आनंद के पास पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। यह बानगी है बसपा के पक्ष में उनके जरिए पैदा होने वाले तूफानी मंजर की।

Leave a Reply