Milky_way_broken_European (1)उरई। मुंबई से प्रकाशित होते रहे अपने जमाने के मशहूर साप्ताहिक पत्र ब्लिटज के संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार सरजू प्रसाद दुबे का लगभग 86 वर्ष की अवस्था में आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम में किया गया। इस अवसर पर सभी वर्गों के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची। मीडिया हाउस में विनोद गौतम की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर सरजू प्रसाद दुबे को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जिसमें केपी सिंह, सुरेश खरकया, सुनील शर्मा, मधुकर श्रीवास्तव, श्याम बिहारी शिवहरे, प्रमोद यादव, बड़े लाल पुरवार, सुनील श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, शिवम दुबे, उमाशंकर मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, इरफान पठान, डाॅ. शिवकुमार, मनोज वर्मा, संजय मिश्रा, अजब सिंह आदि मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने उनके पुत्र और स्वदेश के जिला संवाददाता कमल कांत दुबे के साथ संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply