Milky_way_broken_European (1)उरई। बुधवार सुबह जालौन पर ग्राम बोहदपुरा के पास ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया जाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
जालौन क्षेत्र के ग्राम दमा निवासी कौशल पुत्र रामशंकर मंगलवार रात उरई एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बुधवार सुबह वह गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान जालौन रोड पर ग्राम बोहदपुरा के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक समेत उछलकर वह सड़क पर गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना का कहना है कि ट्रक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा।

Leave a Reply