0 सर्किल के नये सीओ बने एके शुक्ला, निवर्तमान गये कालपी
18orai07कोंच-उरई। अप्रत्याशित रूप से आज पुलिस विभाग में हुये फरबदल में कोंच सीओ रहे मनोजकुमार गुप्ता का आज अचानक ही कालपी के लिये तबादला हो गया है, जबकि इलाहाबाद से जिले में नये आये पुलिस उपाधीक्षक अवधेशकुमार शुक्ला को एसपी एन कोलांची ने कोंच का सीओ बनाया है। नये सीओ शुक्ला ने यहां आकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है और अपनी प्राथमिकतायें भी गिना दी हैं। हालांकि इस तबादले को रूटीन तबादला बताया जा रहा है लेकिन इसमें राजनैतिक हस्तक्षेप देखने बालों की भी कमी नहीं है।
एसपी एन कोलांची ने सर्किल में फेरबदल करते हुये इलाहाबाद जनपद से आये पुलिस उपाधीक्षक अवधेशकुमार शुक्ला को कोंच का चार्ज दे दिया है। शुक्ला ने चार्ज लेने के बाद पत्रकारों को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी लगे हाथ बता दिया कि सर्किल में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। गरीबों को न्याय मिल सके, इस पर उनका खासा जोर है क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि गरीब की आवाज दब कर रह जाती है और फिर वह होता है जो नहीं होना चाहिये, यानी सभी को बराबरी से न्याय नहीं मिल पाता है। उन्होंने यह भी जता दिया है कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जायेगी, उनसे किसी भी प्रकार के समझौते का तो सवाल ही नहीं उठता है। जुआ, सट्टा, गुंडई और अबैध शराब का कारोबार जैसे अपराध कतई नहीं होने दिये जायेंगे, शरीफों के साथ पुलिस का वर्ताव दोस्ताना रहेगा और अपराध नियंत्रण में वह जनता की भागीदारी की भी अपेक्षा करते हैं। हालांकि देखने दिखाने में यह फेरबदल रूटीन की तरह ही दिखाई दे रहा है लेकिन इसे सियासी चश्मे से देखने वालों की भी कमी नहीं है।

Leave a Reply