0 लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव के पास शनिवार सुबह चार बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार होकर आये चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 48 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। वारदात को लेकर पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़गांव के पास स्थित मां पीतांबरा मोटर्स नाम से संचालित पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह 4 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां ड्यूटी पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मी संतोष कुमार निवासी ग्राम मलूपुरा कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और मारपीट करते हुए उनसे रकम लूट ली। फिल्मी अंदाज में लूट करने के बाद बदमाश भाग गए। बाद में संतोष कुमार ने कोतवाली फोन कर लूट की जानकारी दी। कुल 48 हजार रुपये बदमाश लूट ले गए। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्य मार्गों की नाकेबंदी की गई, परंतु वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पता नहीं चला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों को चिन्हित किया जा रहा है।
एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा
पेट्रोल पंप पर हुई लूट घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने खुद मौके का मुआयना किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि घटना का जल्द खुलासा दिया जाए। बदमाशों की संख्या के हिसाब से संगीन धारा में मुकदमा लिखा जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply