उरई। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन उरई डिपो की संचालन तथा कार्यशाला शाखाओं का वार्षिक चुनाव क्षेत्रीय संगठन मंत्री इंदर सिंह चौहान के सभापतित्व और झांसी डिपो अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी व मंत्री निजाम खां की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें रियाजुल हक को संचालन शाखा का 25वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर साथियों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि संचालन शाखा का अध्यक्ष रियाजुल हक और कार्यशाला शाखा का ठाकुरदास, संचालन शाखा का मंत्री पीएन वर्मा और कार्यशाला शाखा का प्रभुदयाल को बनाया गया। संचालन शाखा में उदय गोयल उपाध्यक्ष प्रथम, श्रीराम खटिक द्वितीय, ज्ञान प्रकाश संगठन मंत्री, अंकित पटेल संयुक्त मंत्री प्रथम, पीएस कटियार द्वितीय, भूपेश कुमार कोषाध्यक्ष और इन्दर सिंह चौहान, आबिद उल्ला, संजय सचान, रमाकांत सचान, सुनील दुबे, महेश चन्द्र गुप्ता, रामहरि कुशवाहा, आरके मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये।
उधर कार्यशाला शाखा में उपाध्यक्ष प्रथम अमित गौतम, द्वितीय मु.यूसुफ, संगठन मंत्री पीपी गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रथम प्रदीप गुप्ता, द्वितीय यूसी गौतम, मकसूद अहमद कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों में कमलेश, नईम खां, राजकुमार, धनीराम, अशोक सैनी, सौदान सिंह, रामदास बनाये गये।
इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह चौहान, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राम अवध, अरविन्द कुशवाहा, सुनील सविता, आजाद अली, ज्ञान प्रकाश, विमलेश कुमार, भजन लाल, देव प्रसाद, ज्ञान सिंह, हृदयेश निरंजन, रहमत उल्ला, महेन्द्र निरंजन, राजकुमार आदि भी उपस्थित थे। सभाध्यक्ष इंदर सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी साथी का उत्पीडऩ होने पर यूनियन हर संघर्ष के लिये तत्पर रहेगी।







Leave a Reply