21orai03बोले तिलक चन्द्र बच्चों की शिक्षा के लिये बर्तन तक बेचने में न करें परवाह
उरई। विजन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य तिलक चन्द्र अहिरवार ने कहा कि गरीब अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिये हर तरह का त्याग करने को तैयार रहना चाहिये। अगर जरूरत पड़े तो वे कर्जा लें और घर के बर्तन तक बेच डालें लेकिन बच्चे को पढ़ाने से न चूकेें। शिक्षा ऐसी कुंजी है जिससे हर तरह की दीनता का तोड़ हो सकता है। उन्होंने कहा कि गरीबों में शिक्षा के प्रसार के लिये अपनी विधायक निधि से धन देने के अलावा हर गरीब बच्चे की व्यक्तिगत स्तर पर मदद करने में भी वे पीछे नहीं हैं।
विजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अतिथियों का मन मोह लिया। वंश, संभव, अदीना, मयंक, वैभव, तनु, नन्दिनी, यशासि, काजल, मीका, उमर, भूमि आदि बच्चों ने बम-बम भोले की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित लोग तक झूम उठे। राणा, रोशनी, पूजा, संध्या और तुलसी की किशना थीम की प्रस्तुति को भी भरपूर सराहना मिली। रेशम, साक्षी, काजल, सोमिया, प्रीति और आराधना की प्रस्तुति सांवरिया ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नितेश, उमेश, दीपू, ओमजी, सौरभ, पुष्पराज और रियाजुल की देशभक्ति से पूर्ण इंडियन-इंडियन प्रस्तुति पर उपस्थित समुदाय का जोश ठाठें मारने लगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्तंभकार केपी सिंह ने की। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता सत्यपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेहान सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, बसपा के बुन्देलखण्ड कोआर्डिनेटर मानसिंह पाल, जोन कोआर्डिनेटर संजय गौतम, जिला उपाध्यक्ष शाकिर हसन वारसी, झांसी के वरिष्ठ बसपा नेता जगदीश सिंह यादव आदि भी उपस्थित रहे। विजन की प्रधानाचार्य उपासना श्रीवास्तव, विजन इंग्लिश मीडियम की प्रिंसिपल आरती गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन प्रबंधक अलीम सिद्दीकी द्वारा किया गया।

Leave a Reply