21orai01 21orai02प्रशासन की तुरत कार्रवाई से हालात संभले
कालपी-उरई। कस्बे में सांप्रदायिक माहौल को बिगाडऩे की कोशिश करने वाले प्रशासन के कड़े रुख के बावजूद बाज नहीं आ रहे। रविवार को एक मजार में तोडफ़ोड़ की खबर फैलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। तनाव की सूचना पाकर एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मगुरुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर लोगों को किसी तरह शांत किया।
राम चबूतरा निकासा स्थित कब्रिस्तान में हजरत अरजानी शाह रहमतउल्लाह की दरगाह है। देर रात्रि शरारती तत्वों ने इसके गुम्बद का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। मजार पर पड़ी चादर को जला दिया। अकीदतमंदों ने सुबह जब मजार की यह हालत देखी तो वे भड़क गये। खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी जीएल शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार और प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह आनन फानन में मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एन कोलांची भी बाद में मजार पर पहुंच गये। उन्होंने बारीकी से मजार का निरीक्षण किया। इसके बाद धर्मगुरुओं व आक्रोशित युवाओं से बातचीत करके उन्हें उक्त शरारत को अंजाम देने वाले बिगड़ैल तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्थिति फिलहाल सामान्य हो गयी है। हालांकि अ धिकारी स्थिति पर बराबर निगाह रखे हुए हैं।

Leave a Reply