उरई। पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान डूडा काॅलौनी में रहने वाले महिला एवं पुरुषों ने नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र सौंपकर मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति किये जाने की मांग की।
आज डूडा कालौनी में निवास करने वाले विकास, शखावत अली, सूरज प्रसाद, नफीसा, रेशमा, शकीला, संगीता, वीरसिंह, मनोज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों ने प्रार्थना पत्र सौंपकर शहर के लहारियापुरवा स्थित डूडा काॅलौनी में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की मांग की। उनका आरोप था कि पूरी काॅलौनी में पानी गंभीर समस्या है। वहां पर रहने वाले लोगों के लिए पानी न मिलने के कारण शौचालय बाहर जाना पड़ रहा है। जिससे संक्रमण के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं। पानी न होने के कारण पूरी काॅलौनी में गंदगी का अंबार है। काॅलौनी के अंदर कई अराजक तत्वों का आवागमन बना रहता है। जो आये दिन वहां पर रह रहीं महिलाओं के साथ शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। काॅलौनी वासियों का कहना था कि वहां पर पुलिस पिकेट डयूटी लगाई जाये जिससे कि अराजकता का माहौल बंद हो सके। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम् से डूडा काॅलौनी में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कराने की भी मांग की है।






Leave a Reply