0 पैदल एवं दोपहिया के आवागमन में भी बाधा
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकालपी-उरई। अतिक्रमण की मार से कस्बे की सड़कें और फुटपाथ कराह रहे हैं। अतिक्रमण करने वालों ने ऐसा कोई स्थान नहीं छोड़ा है जिसे अतिक्रमण मुक्त कहा जा सकता हो। सभी फुटपाथ और सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी हैं। हालत यह है कि लोगों को निकलने की जगह भी नहीं मिलती है। इससे किसी को कोई सरोकार नहीं है। जिम्मेदार भी संजीदा नहीं है जिससे समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण सुरसा की तरह से मुख फैलाता जा रहा है। अतिक्रमण से जाम की समस्या भी पैदा होती है लेकिन किया क्या जाये। टरनन गंज बाजार में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पास यही दिक्कत है। सड़क के किनारे दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। लोग साइकिल तक नहीं खड़ा कर सकते हैं।
प्राचीन नगरी कालपी की ख्याति दूर तक है। पर्यटन की दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण है। यहां पर सुविधाएं बढ़ा दी जायें और नगर को सुव्यवस्थित करने की कवायद की जाये तो काफी लाभ हो सकता है लेकिन यह सब करना तो दूर रहा इसकी दुर्दशा हो रही है। अतिक्रमण करने वालों ने जगह जगह पर अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमाया हुआ है। जिससे पूरा कस्बा अस्त व्यस्त हो चुका है। स्थाई दुकानदार हों या फिर फुटपाथ के दुकानदार किसी ने भी अतिक्रमण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसकी वजह से जाम की समस्या भी बढ़ गयी है लोगों को कई कई घंटे तक जाम से जूझना पड़ता है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब दिन में कई बार जाम न लगता हो। टरनन गंज बाजार में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पास देखें तो पता चले। फुटपाथ और सड़क के किनारे चाय पान, सब्जी विक्रेता, पंचर जोड़ने वाले, मोटर मैकेनिक, हेयर क¨टग सैलून वाले अपना कब्जा जमाये हुए हैं। रही सही कसर स्थाई दुकानदारों ने पूरी कर दी है। सड़क किनारे अतिक्रमण होने का पूरा फायदा वह लोग उठा रहे हैं इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग पैदल भी नहीं निकल पाते हैं। खरीददारी करने वालों को भी परेशानी होती है। बाजार आने वाले पैदल ही आते हैं क्योंकि कहीं भी वाहन खड़े करने का स्थान ही नहीं है। बाजार ही नही कस्बे की मुख्य सड़कों को भी नहीं छोड़ा गया है। राजमार्ग में जाम लगने की मुख्य वजह अतिक्रमण ही है लेकिन बेपरवाही के चलते इस ओर ध्यान देने की जहमत कोई नहीं उठाना चाहता है।
क्या कहते जिम्मेदार
अतिक्रमण की समस्या के बारे में पूरी जानकारी है। अतिक्रमण वाले स्थानों को चिंहित भी करा लिया गया है जल्दी ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। – गोरेलाल शुक्ला, एसडीएम
अतिक्रमण की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। जब नगरपालिका अभियान चलायेगी पूरा सहयोग किया जायेगा। पर्याप्त पुलिस बल मुहैया करा दिया जायेगा। – मनोज गुप्ता, सीओ
कस्बे में कई स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया है इसके बारे में जानकारी है। नगरपालिका जल्दी ही अभियान चलाने जा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगें। – कमर अहमद, चेयरमैन

Leave a Reply