0 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखें अपना प्रतिष्ठान
उरई। हाल के दिनों में जिले में लूट की हुई वारदातें जो कि पुलिस के लिए नासूर बन गईं। जिसमें ज्यादातर वारदातों में या तो पेट्रोल पंप बदमाशों के निशाने पर रहे या फिर सर्राफा व्यापारी, बैंक से कैश निकाल कर जाने वालों लोगों के पीछे भी कई बार बदमाश बैंक से ही पीछे लग जाते हैं और मौका पाते ही लूट की वारदात को अंजाम दे डालते हैं। लूट की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बैठक की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा। बड़े प्रतिष्ठानों पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी।
बैठक में न सिर्फ सर्राफा और पेट्रोल पंप मालिक शामिल रहे बल्कि विवाह घर संचालन और प्रमुख बैंकों के अधिकारी भी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने कहा कि जिले के क्षेत्रफल आबादी के लिहाज से फोर्स काफी कम है। लिहाजा लोगों को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। लूट या फिर चोरी की घटनायें होने पर पुलिस अमूमन उनका खुलासा कर लेती है, परंतु यदि सतर्कता बरती जाए तो घटनायें भी नहीं होंगी। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीसी टीवी कैमरे लगवा लें, कैमरे लगे होने के बदमाशों को मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा। पहचाने जाने के डर से वे वहां घटनायें नहीं करेंगे। कैमरे सही काम कर रहे हैं कि नहीं नियमित तौर पर उन्हें चैक में करते रहें। व्यापारियों ने भरोसा दिया कि वे जल्द अपने अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवा लेंगे। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद खां, सीओ सिटी डा. जंग बहादुर सिंह, दिलीप सेठ, देंवेंद्र त्रिपाठी, साहब सिंह चैहान, गजेंद्र सिंह, शंभूनाथ, रामबाबू कौशल, राजीव गिरहोत्रा, धीरज शर्मा, रोचन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply