0 शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
उरई। निर्माणाधीन प्लाट में अपने-अपने कब्जा दर्शाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को एवं राज मिस्त्री को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें पुलिस ने बुधवार को मौनी बाबा मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बराबर दबिश दे रही है।
ज्ञातव्य हो कि 11 नवंबर को मुहल्ला इंदिरा नगर में निर्माणाधीन प्लाट के विवाद में नीतेंद्र यादव व बृजकिशोर को गोली मार दी गई थी।। पुलिस ने नीजेंद्र यादव के पुत्र मोहित यादव की तहरीर पर रामस्वरूप व उसके पुत्र जितेंद्र लोधी निवासी ग्राम बरौली, थाना चिकासी जनपद हमीरपुर, हाल निवासी इंदिरा नगर उरई, व घनश्याम व उसके पुत्र पूरन निवासी कोटरा, हाल निवास इंदिरा नगर के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। परंतु आरोपी पकड़ में नहीं आये थे। बुधावर को एक आरोपी के मौनी मंदिर के पास एक ठिकाने पर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी। नामजद आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू राजपूत पुत्र रामस्वरूप राजपूत निवासी ग्राम बरौली, जनपद हमीरपुर हाल निवास मुहल्ला तुलसी नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना का कहना है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






Leave a Reply