0 राजा रामपुरा के किले में हुई डकैती व चैकीदार की हत्या के मामले में था वांछित
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। डकैती एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध में वांछित आरोपी ने न्यायालय द्वारा सजा न हो जाने के डर से गांव के ही पंचायत भवन के पास लगे पेड़ से लटक कर अपनी आत्मलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेंढ़र थाना के ग्राम कुवरपुरा निवासी लालता प्रसाद पुत्र मातादीन जो कि वर्ष 2006 में कस्बा रामपुरा स्थित राजा केशवेंद्र सिंह के किले में पड़ी डकैती एवं चैकीदार जमुना प्रसाद बाल्मीकि की हत्या में आरोपी था। लालता प्रसाद का मुकदमा जिला जजी स्थित डकैती कोर्ट में तभी से विचाराधीन था। डकैती एवं हत्या के मामले में लालता प्रसाद के साथ उसका साथी कमल किशोर को भी आरोपी बनाया गा था। कमल किशोर तभी से जिला कारागार में निरुद्ध है। लेकिन लालता प्रसाद के परिजनों ने किसी तरह उसकी जमानत करवा ली थी और वह तभी से अपने घर पर था। डकैती एवं हत्या से संबंधित मामला न्यायालय उरई में चल रहा था जिससे वह परेशान सा रहता था। न्यायालय में आज उसी मामले में अंतिम बहस की तारीख लगी हुई थी। लालता प्रसाद को लगा होगा कि अंतिम बहस एवं गवाहों, सबूतों के आधार पर उसको न्यायालय द्वारा सजा होना निश्चित है। इसलिए उसने ग्राम के ही पंचायत भवन के निकट लगे जाने जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटकर कर फांसी से झूलकर अपनी आत्मलीला समाप्त कर ली।

Leave a Reply