27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कुकरगांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथी को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया है।
कस्बा जालौन के मोहल्ला चिमन दुबे निवासी महेंद्र पुत्र राधेलाल अपने साथी मोहल्ले के ही नरेंद्र पुत्र गोविंद दास के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेकर बाइक से जालौन लौट रहा था। कुकरगांव के पास उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र की हालत भी क्रिटिकल है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज अस्पताल झांसी ले जाकर उसका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply