जालौन-उरई। बाड़े में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते भूसा व लकड़ी आदि जलकर राख हुई। आग में एक बकरी की भी मौत हुई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर क्षेत्र के मुहल्ला रापटगंज में रामदास कुशवाहा का बाड़ा स्थित है। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते सुबह लगभग 10 बजे आग लग गई। देखते ही देखते बाड़े में रखा भूसा व लकडिय़ां धू-धूकर जलने लगी। इतना ही नहीं आग में जलकर बाड़े में बंधी उनकी एक बकरी भी मर गई। तभी किसी ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व मोहल्लेवासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।








Leave a comment