दबंगों ने शराब के नशे में दंपति के साथ की गाली गलौज

जालौन-उरई। दबंगों द्वारा शराब पीकर दंपत्ति के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुरा निवासी श्रीमती शीला देवी पत्नी मलखान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ घर पर ही थी। तभी गांव के ही दबंग राजू सिंह व अशोक शराब पीकर वहां आ गए और उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर वह उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने पति को बचाने का प्रयास किया तो उक्त दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Leave a comment