17orai02उरई। सूखे के कारण चारा की कमी हो जाने की वजह से मवेशियों को अन्ना छोड़ने की किसानों की मजबूरी देख वध के लिए इनकी चोरी करने वाले गिरोहों की चांदी हो गई है। पुलिस की सक्रियता की वजह से सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे मवेशी चोर पिछले कुछ दिनों से पकड़े जा रहे हैं। आज एक मवेशी चोर कोंच कोतवाली क्षेत्र के बोहरा गांव में पकड़ा गया।
बोहरा में आये दिन हो रही मवेशी चोरी से ग्रामीण त्रस्त थे। इस कारण चोरों के प्रति पूरी सतर्कता बरती जा रही थी। बावजूद इसके बेखौफ चोरों ने आज गांव से कई गायें दिनदहाड़े पकड़कर लोडर में लाद लीं। वे भाग पाते इसके पहले ही ग्रामीणों की भीड़ उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। ग्रामीणों को देखकर लगभग आधा दर्जन लोग भाग निकले। जबकि एक चोर मौके पर पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम रशीद बताया है। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस उससे पूंछतांछ कर वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment