27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती पर 22 अपै्रल को पतंगेश्वर हनुमान मंदिर पर राज्य स्तरीय पतंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्य अनिल यादव ने बताया कि इसमें प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को 21 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 11 हजार रुपये नगद दिये जायेंगे। कई अन्य प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सांत्वना पुरस्कार दिये जायेगे। इसके अलावा दो चांदी की पतंग और एक चांदी का हुक्का उत्कृष्ट पतंगबाजी करने वाले प्रतियोगी को विशेष पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जायेगा।

Leave a comment