कोंच-उरई। सांसद भानुप्रताप वर्मा की दिवंगत माताजी सुमित्रा देवी (95वर्ष) की आज यहां निकाली गई महायात्रा में नगर और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनका निधन शनिवार की शाम अपने पैतृक आवास पर हो गया था। सांसद ने स्वयं मां के पार्थिव शरीर रखे विमान को आवास से लेकर श्मशान घाट तक कंधा दिया।
सांसद भानु प्रताप वर्मा की मां सुमित्रा देवी का गत् शाम 95 वर्ष की पूर्ण आयु में निधन हो गया। भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि उनकी मां उनकी शक्ति व प्रेरणा की स्रोत थी। उनके आशीर्वाद के प्रताप से ही वे साधारण हैसियत से राजनीति की बुलंदियों का सफर तय कर सके। उन्होंने कहा कि मां के न रहने से उन्हें अपनी छत्रछाया सिर से हट जाने का अनुभव हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि वे मां के बिना अनाथ हो गये हैं। उन्होंने कहा कि वे जीवन भर मां के द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने के लिए गरीबों की मदद करते रहेंगे। मां उनको क्षेत्र का विकास पूरी ईमानदारी के साथ करने का निर्देश देती रहती थीं। उनके न रहने के बाद इस निर्देश का वे और ज्यादा गंभीरता से पालन करेंगे।
शव यात्रा में भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, अन्य क्षेत्रों के गणमान्य व साधारणजन शामिल हुए।







Leave a comment