17orai04जालौन-उरई। रेल आंदोलन के 41 वें दिन नगर पालिका परिषद के सभासद शिवनारायण वर्मा, राजेंद्र प्रसाद पटसारिया, वीरेंद्र झा एडवोकेट, रमाकांत वर्मा, रामबाबू वर्मा, शाकिर अली और सत्यम् वर्मा को वरिष्ठ चिकित्सक एलबी पाल ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया।
इसके पूर्व शनिवार को अनशन पर रहे बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित, राममोहन सोनी, किशुन लाल कौशल, अभय सिंह सेंगर, लखन सिंह भदौरिया और प्रखर सोनी को नगर के प्रमुख व्यापारी अमित शिवहरे ने जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया।
अनशन स्थल पर ही रविवार को शोक सभा हुई। जिसमें ग्राम लहचूरा के कर्ज में डूबे होने के कारण शहादत देने वाले किसान और सांसद भानुप्रताप वर्मा की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a comment