कालपी-उरई। देश को कांग्रेस मुक्त और प्रदेश को सपा, बसपा से मुक्ति दिलानी है तभी उत्तर प्रदेश वास्तव में उत्तम प्रदेश बन पायेगा। यह बात उरई से हमीरपुर जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उसरगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जोरदार स्वागत के प्रत्युत्तर में कही।
इसके पहले पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य को फूल मालाओं से लादकर उनका जोशीला स्वागत किया। इससे गदगद केशव प्रसाद मौर्य ने उनके बीच संक्षिप्त भाषण भी दिया। इसमें उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की नीतियों की बदौलत उत्तर प्रदेश की गरिमामय छवि मिटने पर आ गई है। इसे अवैध खनन, गुण्डा राज और माफिया राज के प्रदेश के बतौर पहचाना जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांत समझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रदेश में पूर्ण बहुमत की पार्टी सरकार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। तभी उत्तर प्रदेश का कल्याण हो सकेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, सुबोध द्विवेदी, हर्षित पुरवार, पूर्व सभासद रवि मिश्रा, रविंद्र सिंह गपोले, सुशील मिश्रा, बाबू सिंह यादव, प्रदीप सिंह चैहान, गिरजाकांत बुधौलिया, जय खत्री, शशिकांत सिंह चैहान, बाबूलाल निषाद, नवीन गुप्ता, लकी तिवारी, श्याम दीप मिश्रा भदरेखी, पीयूष तिवारी, सत्यम तिवारी अमन तिवारी, प्रदीप शुक्ला, रौनक मिश्रा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







Leave a comment