19orai01कालपी-उरई। मुन्ना फुल पावर चैराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनमानस को राहत देने के उददेश्य से समाजवादी प्याऊ शुरू की गई है।
आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी लोगों का दिल जीतने के लिए परोपकारी कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। पार्टी की जोरदार ब्रांडिंग के लिए समाज सेवा के हर कार्य को समाजवादी संज्ञा से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में शहर के सबसे व्यस्ततम् मुन्ना फुल पावर चैराहा पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज से समाजवादी प्याऊ शुरू कर दी।
इसका विधिवत् शुभारंभ सभासद और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। इस दौरान प्रमुख रूप से इरशाद खान नगर अध्यक्ष, शिवम यादव, राहुल विश्नोई, उम्मेद सिंह यादव, पंकज वर्मा, दीपू यादव, राकेश पुरवार, अनिल पाल, सुदीप पाटकार, अमर सिंह, गुलाब सिंह, भूरे पुरवार, दिलीप जाटव, निशांत गुप्ता, डाॅ. हाशमी, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।
लोगों का कहना है कि सेवा को व्यवसायिक गतिविधि के रूप में मान्यता के इस दौर में लोग सार्वजनिक कार्यों की पहल करने में कतराने लगे हैं। ऐसी स्थिति में राजनीतिक प्रेरणा से ही सही पार्टियां अगर जनता का दिल जीतने के लिए इस रास्ते पर चल रही हैं तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत शुभ है। लोगों ने कहा कि गर्मी की भीषणता की वजह से सार्वजनिक प्याऊ इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने इसकी पहल की है तो उम्मीद है कि अब निजी दान वीर और समाजसेवी संगठन भी इस दिशा में कदम उठाने को अग्रसर होंगे।

Leave a comment