सांसद भानुप्रताप वर्मा की दिवंगत मां को श्रद्घांजलि देने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मिशन 2017 को लेकर सीटें जीतने का लक्ष्य बताया 264 प्लस
कोंच। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशवप्रसाद मौर्या ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव वह पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने चुनाव विकास के मुद्दे पर जीतने की बात कही तो वहीं सीटें जीतने का लक्ष्य 264 प्लस बताया। उन्होंने यह भी कहा कि टिकिट वितरण में जातीय गणित नहीं बल्कि कार्यकर्ता गणित को तरजीह दी जायेगी। यह बात उन्होंने यहां जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे सांसद की मां सुमित्रादेवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आये थे।
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशवप्रसाद मौर्या को अपने बीच पाकर जिले के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। इलाके के सभी बड़े भाजपा नेता उनका सानिध्य पाने के लिये जहां चिरौरी कर रहे थे तो वहीं तमाम युवा विंग के नेता उनके साथ सेल्फी लेने के लिये होड़ लगाये थे। उन्होंने भी बिंदास अंदाज में जब कार्यकर्ताओं को कोऑपरेट किया तो कार्यकर्ता गद्गद हो गये। सांसद की दिवंगत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुये भाजपा अध्यक्ष मौर्या ने सूबे की सपा सरकार को जहां सभी मोर्चों पर विफल करार दिया वहीं उन्होंने बसपा और कांग्रेस पर भी करारे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के नारे ‘कांग्रेस मुक्त भारतÓ को उन्होंने थोड़ा और बड़ा करते हुये यूपी को ‘कांग्रेस-सपा-बसपा मुक्तÓ करने का बीड़ा उठाया है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ रही है और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस मिशन में लगे हुये हैं। उन्होंने टिकिट के सवाल पर कहा कि 24 अप्रैल को पार्टी संगठन की बैठक में चर्चा के बाद ही टिकिट वितरण किया जायेगा। इस दौरान हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, जगदीश चौहान, मोहनसिंह यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रविकांत दुवे, महेन्द्र सोनी, अमित उपाध्याय, मिरकू महाराज, संतोष महाराज, विकास पटेल, सुनील लोहिया, नरेन्द्रसिंह जादौन, अवध शर्मा, श्यामसुंदर पारीछा, पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, धर्मेन्द्र राठौर, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, वीरेन्द्र चमरसेना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व पिंडारी मोड़ पर पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन की अगुवाई में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सुनीलकांत तिवारी, सुनील शर्मा, वीरेन्द्र चमरसेना आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुये उन्हें फूल मालाओं से जब लादा तो उन्हों कार्यकर्ताओं का उत्साह बद्र्घन करते हुये उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिये कहा। ग्राम घुसिया में ब्रजेन्द्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।







Leave a comment