उरई। राज्य सरकार ने महावीर जयन्ती का अवकाश 20 अप्रैल की बजाय 19 अप्रैल कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसे देखते हुए उनकी अध्यक्षता में 19 अप्रैल को कोंच में प्रस्तावित तहसील दिवस का आयोजन अब 20 अप्रैल को होगा। उधर अवकाशों के कारण किसान दिवस के आयोजन की भी तिथि बदल दी गयी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 22 अप्रैल को मध्याह्नï 12 बजे से किसान दिवस आयोजित किया जायेगा।








Leave a comment