cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक में उन्होंने जिला इकाई के नये चुनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री जबर सिंह यादव ने उनकी मांग पर 15 जुलाई को जिले के सभी विकास खंडों में संगठन के निर्विवाद चुनाव कराने पर मुहर लगा दी है। प्रांतीय नेतृत्व ने निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव और मांडलिक मंत्री राजेश लिटोरिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। शैलेंद्र सोनी, राघवेंद्र श्रीवास्तव, शिवाकांत निराला, सादाब बेग, श्रवण निरंजन, नित्यानंद, महेंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, मो. मुबीन, रामकिंकर, राकेश शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, प्रवेंद्र पाल, मनीष निरंजन, रामऔतार दोहरे, इंद्रपाल गुर्जर, ओम प्रकाश निरंजन, महेंद्र वर्मा, रामकिशोर वर्मा, प्रताप भानु, दीनदयाल, लक्ष्मीनारायण निरंजन, केके यादव, शैलेंद्र निरंजन, विकास श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, जयप्रकाश नरवरिया, तनमय द्विवेदी, राहुल दीवौलिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply