उरई। जनता दल यू की मासिक बैठक 8 मई को प्रातः 10 बजे से पटेल नगर स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज में आहूत की गई है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत ने बताया कि बैठक में पेयजल की समस्या, किसानों पर कर्ज और निराशा में उनके द्वारा की जा रही आत्महत्या, 12 मई को पिंडरा वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार के मुख्यातिथ्य में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन आदि मुददों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने पार्टी जनों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की।






Leave a Reply