उरई। आगामी 8 मई को रेडक्राॅस डे के उपलक्ष्य में ग्राम औंता में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक बीमारी से परेशान लोगों का परीक्षण करेंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र अभ्यिर्थियों के फार्म भी इस शिविर में भरवाकर जमा कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वप्रथम रेडक्राॅस भवन के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने इसके लिए स्थान चयनित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद औंता में रेडक्राॅस डे के आयोजन की सहमति बनी। इस कार्यक्रम में गांव के आंगनवाड़ी केंद्र के सबसे ज्यादा तीन स्वस्थ्य बच्चों की माताओं को साड़ी व जानसन किट देने का फैसला लिया गया। केके गहोई ने इसकी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अजीत कुमार जायसवाल, जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अभय द्विवेदी, शासकीय सचिव डाॅ. सुग्रीव बाबू, सत्यपाल शर्मा, रामशरण जाटव व रेडक्राॅस के कोषाध्यक्ष युद्धवीर कंथरिया उपस्थित रहे।






Leave a Reply