उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदेख में गांव के ही चोर ने ग्रामीण की भैंस भैंसा चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना के ग्राम भदेख निवासी रामाधार पुत्र रामप्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात उसकी एक भैंस व एक भैंसा घर के बाहर बंधे थे तभी गांव का ही श्याम सिंह पुत्र धन सिंह उसकी भैंस व भैंसा को चुराकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Leave a Reply