कालपी-उरई। मुन्ना फुल पावर चैराहे पर रात में लुटेरों ने मंडी से लौट रहे पल्लेदार के ऊपर तेजाब डालकर तीन हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। मोहल्ला अदलसराय निवासी राहुल बाथम (24वर्ष) मंडी में पल्लेदारी करता है। रात लगभग 10 बजे जब वह घर लौट रहा था तभी मुन्ना फुल पावर चैराहे पर अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन तहसील के पीछे ले गये। जहां उसके ऊपर तेजाब फेंककर लूट कर ली। तेजाब के असर की वजह से राहुल के बायें हाथ का पंजा गलकर गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।






Leave a Reply