उरई। भगत सिंह चैराहे पर बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे नहर विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के 10 हजार रुपये किसी जेबकतरे ने उड़ा दिये।
मोहल्ला सूर्य नगर निवासी किशुन कुमार यादव कुछ ही दिन पहले नहर विभाग की नौकरी से रिटायर हुए हैं वे आज विजया बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे। शायद उनको जेबकतरे ने बैंक से निकलते ही छेंक लिया था। वह पीछा करता हुआ उनके साथ भगत सिंह चैराहे तक आया और मौका पाकर वहां उनके रुपये साफ कर दिये।






Leave a Reply