0 पूर्व जिपं अध्यक्ष शिशुपाल ने झंडी दिखा कर रवाना किये साइकिल यात्री
0 साइकिल यात्रा में सपाइयों ने खुद पर बरसाये फूल
0 सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आखिरी दिन नगर में घूमी साइकिलें
कोंच-उरई। प्रदेश आलाकमान के निर्देश पर साइकिल चलाओ, सरकार की उपलब्धियां बताओ अभियान के तहत पिछली एक मई से जारी सपा की साइकिल यात्रा का आज समापन हो गया। अंतिम दिन कस्बे में घूमी साइकिल यात्रा पर सपाइयों ने खुद ही अपने ऊपर फूल बरसा यह संकेत देे की कोशिश की है कि कोई नहीं है टक्कर में। क्रय विक्रय मैदान में जुटे सपाइयों जिनका नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव खुद कर रहे थे, को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व के निर्देश पर साइकिल चलाओ, सरकार की उपलब्धियां बताओ कार्यक्रम पुरी तरह सफल रहा है और इसे सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने हाड़तोड़ मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कस कर जुट जाना होगा, उन्हें भरोसा है कि अपने कामों और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बदौलत यूपी में फिर से सपा की ही सरकार बनेगी।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुये कहा कि जिस तरह से साइकिल यात्रा को सफलतम आयाम दिये हैं उसी तरह की मेहनत विधानसभा चुनाव में भी अपेक्षित है। ऐसी कोई ताकत नहीं है जो सपा को सरकार बनाने से रोक सके। इस सरकार ने गरीबों, मजलूमों, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों के लिये अनगिनत लाभकारी योजनायें संचालित की हैं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। सपा के साइकिल यात्री सहकारी क्रय विक्रय समिति प्रांगण में एकत्रित हुये थे जहां शिशुपाल सिंह ने झंडी दिखा कर उन्हें रवाना किया। वहां से यह काफिला मुख्य राजमार्ग पर डीजे बजाता और नारेबाजी करता हुआ घूमा। जगह जगह रुक कर सपाइयों ने लोगों को सरकार के कामकाज के बारे में बताया, पार्टी मुख्यालय से भेजा गया साहित्य भी वितरित किया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, इस्लाम बाबा, अमरसिंह यादव, सईद अहमद खन्ना, लालसिंह यादव, माजाउल्लाखां गौरी, हरिश्चंद्र तिवारी, अंसार अहमद, रेहान सिद्दीकी, लिटिल यादव, कसीमखां, आसिफशाह, नाजिर लाला, अब्दुल समदखां लंबरदार, महेन्द्रसिंह राठौर क्योलारी, शीलू पडरी, राघवजी गुर्जर, इफ्तिखार अहमद, मनोज इकडया, अनिल वर्मा, अशरफ काजी, राजेन्द्र चमरसेना, नासिर बोस, भारत यादव, शानू खान, रवि जाटव, तौफीक अंसारी, मल्लूशाह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a Reply