cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुक्कुट विकास योजना 2013 के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा कमर्शियल लेवर एवं ब्रायलर पेरेन्ट योजना संचालित की जा रही है कामर्शियल लेवर योजना का स्वरूप घटाकर रू0 70 लाख प्रति इकाई कर दिया गया है इसके अन्तर्गत 10 हजार पक्षी पालने की योजना है। लाभार्थी अंश 21 लाख तथा बैंक ऋण 49 लाख है। लाभार्थी के पास एक एकड़ जमीन होना आवश्यक है। लाभार्थी को 10 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति की जायेगी। तथा विद्युत व्यय पर रू. 400 प्रति माह के हिसाब से छूट अनुमन्य होगी। इस योजना के अन्तर्गत अण्डा उत्पादन किया जायेगा।
ब्रायलर पेरेन्ट योजना के अन्तर्गत इकाई लागत 02 करोड़ 06 लाख 50 हजार है इस योजना में 10 हजार चूजे पालने की योजना है। इस योजना केे अन्तर्गत लाभार्थी के पास छः एकड़ भूमि होना आवश्यक है तथा 10 प्रतिशत व्याज की प्रति पूर्ति विभाग द्वारा लाभार्थी को की जायेगी। लाभार्थी अंश 30 प्रतिशत अर्थात 61 लाख है। शेष 70 प्रतिशत बैंक ऋण लिया जायेगा। इन दोनो योजनाओं के अन्तर्गत यदि लाभार्थी भूमि का क्रय करता है तो उसे स्टाम्प ड्यूटी से छूट मिलेगी।

Leave a Reply