0 21 मई की संगोष्ठी में जानेमाने संपादक पत्रकार रहेंगे मौजूद
0 संयोजन, स्वागत, संचालन, प्रचार प्रसार एवं व्यवस्था समितियों का गठन
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। श्रमजीवी पे्रस क्लब उरई जनपद जालौन की बैठक आज शहीद अशफाक उल्ला बालिका इंटर कालेज उरई में क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया की अध्यक्षता में हुई जिसमें तथागत बुद्ध जयंती 21 मई को उरई में होने जा रही है राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी के कार्यक्रमों की रूप रेखा के साथ ही संचालन समितियों का गठन किया गया जिसमें क्लब के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गई।
बैठक में राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार/स्तभंकार केपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि एवं वक्ताओं की स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए संचालन समितियों का गठन कर दिया गया है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार विनोद गौतम, देेवेन्द्र शुक्ला, नीरज वंशल, रामशरण जाटव, सिराजुलहक मामू, संजय दुबे, राकेश द्विवेदी, अनिल सिंदूर, रमेश पांचाल, जाकिर आजमी, शैलेन्द्र सिंह, बनाए गए है जबकि संयोजन समिति में केपी सिंह, सुरेश खरकया, सुनील शर्मा को शामिल किया गया है वहीं पर स्वागत समिति में मुकेश उदैनिया, प्रमोद यादव, चांद मोहम्मद, धर्मेन्द्र द्विवेदी,राजेश द्विवेदी, जिम्मेदारी निभाएगे। जबकि संजय शर्मा, कमलाकांत दुबे, अरमान नादान, अजय सोनी, हरनाम सिंह सेंगर और व्यवस्था समिति में अजय श्रीवास्तव, अलीम सिद्दीकी, राकेश बाथम, श्यामबिहारी शिवहरे, सतेन्द्र राजावत, नवजीत सिंह, उमाशंकर मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव मधुकर श्रीवास्तव तथा प्रचार प्रसार समिति में राहुल तोमर, सुधीर पाठक, अमित गौर, अखिलेश सिंह, बिक्की प्रजापति, प्रमोद पाल, पवन प्रजापति, मिथलेश वर्मा, मनोज जाटव,जयहिन्द सिंह, अज्जन मंसूरी, को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पेशेवर चुनौतियां एवं प्रतिबद्ध पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी में मीडिया जगत के विद्धानजनों की स्वीकृतियां प्राप्त हो गई है। यहां संगोष्ठी पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण के साथ ही युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगी। बैठक में विनोद गौतम, सुनील शर्मा, सतेन्द्र पस्तोर, जाकिर आजमी, संजय शर्मा, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद यादव,राजेश द्विवेदी, सुधीर पाठक, अमित गौर, सतेन्द्र राजावत, सुनील श्रीवास्तव, कमलाकांत दुबे, किशुन कुमार, श्याम बिहारी शिवहरे, अजय सोनी, चांद मोहम्मद, अरमान नादान, हरनाम सिंह सेंगर, राकेश बाथम, प्रमोद पाल, जयहिन्द सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित सभी श्रमजीवी पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply