उरई। 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल बीके पालीवाल ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद के एनसीसी कैडिटों को योगाभ्यास कराया जायेगा। गत्वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
कर्नल पालीवाल ने बताया कि एनसीसी कैडिटों में योग के माध्यम् से अच्छे संस्कार विकसित किये जाते हैं। एनसीसी नई पीढ़ी में संयम, धैर्य और नियमितता की संस्कारशाला है। उन्होंने बताया कि योग शिविर स्थानीय डीवी काॅलेज में प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक चलेगा। जिसमें नगर के सभी कैडिटों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के जो छात्र नये सत्र में एनसीसी लेने के इच्छुक हैं वे योग शिविर में अवश्य आयें। इस आधार पर उन्हें प्रवेश में वरीयता दी जायेगी।







Leave a Reply