cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। प्रधानाचार्य परिषद की बैठक गांधी इंटर काॅलेज के सभागार में जिलाध्यक्ष डाॅ. रविशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नवीन शैक्षिक सत्र में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 16 मई को झांसी में होने वाले मण्डलीय सम्मेलन और 25 व 26 मई को बरेली में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन में जनपद से अधिक से अधिक प्रतिभाग की रणनीति बनाई गई।
बैठक को प्रदेशीय उपाध्यक्ष बृजबल्लभ सेंगर, केके मिश्रा, डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, डाॅ आनंद गुप्ता और डाॅ. राकेश निरंजन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्रा, जगदीश शुक्ल, राम किशोर द्विवेदी, नुजहत जहां, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंगरौर, सुरेंद्र गुर्जर, रवि प्रकाश राठौर, बालकृष्ण वर्मा, कृष्णश्री गुप्ता, राधेश्याम निरंजन, रमेश पाण्डेय, रामवरण सिंह, चतुर सिंह, देवकीनंदन, रामकुमार निरंजन, शिवप्रसाद निरंजन, तेज सिंह चैहान, गजेंद्र सिंह, डाॅ. मनीष दुबे आदि भी उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। जिलाध्यक्ष डाॅ. रवि शंकर अग्रवाल ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply