कोंच-उरई। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) द्वारा आयोजित 16वीं ग्रीष्मकालीन निःशुल्क बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में आज गायन और वादन के अलावा नाटक का भी प्रशिक्षण दिया गया। रंगकर्मी भाषण, मेंहदी, रंगोली आदि विधाओं की बारीकियां भी सिद्धहस्त प्रशिक्षकों से सीख रहे हैं। इप्टा अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया है कि संगीत प्रशिक्षक तलत खान, मेंहदी प्रशिक्षिका शिवांगी चतुर्वेदी व मंजरी मिश्रा प्रशिक्षुओं को इन कलाओं की बारीकियों के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं।
कार्यशाला नाट्य निर्देशक हारून कादरी द्वारा श्गड्ढा्य नाटक एवं इप्टा सचिव पारसमणि अग्रवाल द्वारा नाटक श्मिट्टी हमारी मां्य की रिहर्सल कराई गई। संगीत प्रशिक्षक तलत खान एवं सहनिर्देशिक नीहारिका मिश्रा द्वारा गायन और वादन की बारीकियों के बारे में बताया गया। इस दौरान रामकिशोर कुशवाहा, नमन चतुर्वेदी, नमन तिवारी, अमन कौशिक, ट्ंिकल राठौर, प्रतीक द्विवेदी आदि प्रशिक्षण देने में लगे हैं। ढोलक पर हसीब खान संगत कर रहे थे। कार्यशाला का प्रारम्भ रंगकर्मियों द्वारा प्रस्तुत इप्टा गीत बजा नगाड़ा शांति का, शांति का, शांति का.. तथा समापन जनगीत आजादी ही आजादी.. से हुआ।







Leave a Reply